रामसनेहीघाट बाराबंकी
आज बाबा रामसनेही दास की तपोस्थली पर मां गंगा त्रिवेणी यमुना जी के संगम का अमृत जल तहसील क्षेत्र में आकर घर घर पहुंच गया है। इससे घर स्वर्ग बन जायेगा। जाकी रही भावना जैसी प्रभु मूरत देखी तिन तैसी। इस अमृत जल से लोग अपने-अपने घरों को पवित्र कर स्वयं पवित्र हो जायेंगे। क्षेत्रों में मंगल हो जायेगा। घरों में शांति बनी रहेगी। ब्रह्मा विष्णु महेश देवों की कृपा बनी रहेगी। ऐसा शास्त्रों में कहा गया है।यह भी अद्भुत ही है। जिनके प्रयास से यह कार्य हो रहा है वह भी अद्भुत ही हैं। ईश्वर ने यह काम उनको ही क्यों सौंपा यह भी सोचनीय है। ऐसा काम वही व्यक्ति कर सकता है जिस पर ईश्वर विश्वास करते हैं जन कल्याण के लिए। इसीलिए प्रदेश सरकार ने अधिकारियों को इस विशेष काम का माध्यम बनाया है। जिसमें फायर ब्रिगेड निरीक्षक चन्द्र प्रकाश शुक्ला के नेतृत्व में अमृत कुंभ के जल की पूजा हुई।
भिटरिया चौराहा हनुमान गढ़ी पर महा कुम्भ के अमृत जल की पूजा अर्चना करने के बाद बाबा रामसनेही दास की तपोस्थली पर पहुंचने में भी बड़ा ही योग और संजोग है। क्योंकि बाबा रामसनेही दास महराज जी साधारण मनुष्य नहीं थे। जीवित समाधि ली थी वह ईश्वर अंश है। जन-मानस ही नहीं साधु-संत पूजा पाठ करते हैं। बाबा राम सनेही के यहां पूजन किया गया। तत्पश्चात क्षेत्रीय लोगों में जल भेजा जाएगा।
कार्यक्रम के पश्चात सभी लोगों को अमृत जल दिया गया यह हिन्दू सनातनियों का सौभाग्य भी है।अब ऐसे में सभी अपने अपने घरों का शुद्धीकरण कर नियमित पूजा पाठ करके जीवन को धन्य बना सकते हैं। कार्यक्रम में एसडीएम राम आसरे वर्मा नगर पंचायत ईओ धीरज सिंह नायब तहसीलदार सुधाकर पाण्डेय, पूर्व ब्लाक प्रमुख दिनेश सिंह, राकेश वर्मा राम सुरेश तिवारी कोतवाली निरीक्षक ओमप्रकाश तिवारी सहित पुलिस जवानों सहित काफी संख्या लोगों की मौजूदगी रही।